फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया में एग्जीक्यूटिव पीएचडी कार्यक्रम को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने एग्जीक्यूटिव पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की दिशा में कदम उठाया है। जामिया की कार्यकारी परिषद ने इस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय अकादमिक परिषद की बैठक में की गई सिफारिशों के आधार पर लिया गया। जामिया की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एग्जीक्यूटिव पीएचडी कार्यक्रम को लागू करने के लिए अध्यादेश-9 में आवश्यक प्रावधान जोड़े जाएंगे। संशोधित व्यवस्था अधिसूचना जारी होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नई व्यवस्था के तहत एग्जीक्यूटिव पीएचडी कार्यक्रम के संचालन के लिए निर्धारित नियम और प्रक्रियाएं अध्यादेश-9 का हिस्सा होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें