फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब घोटाला मामला: कोर्ट का ED को नोटिस, आरोपी समीर महेंद्रू ने की अंतरिम जमानत याचिका बढ़ाने की मांग

Wed, 17 Jan 2024 05:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

अदालत ने आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार पूर्व आप संचार प्रभारी विजय नायर की अंतरिम जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है। साथ ही इसी मामले के आरोपी शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को मिली दो सप्ताह की अंतरिम जमानत को और बढ़ाने की मांग पर भी ईडी को जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन


राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने ईडी ने दोनों आरोपी नायर व महेंद्रू की मेडिकल सार्टिफिकेट की भी जांच करने को कहते हुए सुनवाई 18 जनवरी के लिए स्थगित कर दी है।

नायर ने अपने कई बीमारियों का हवाला देते हुए स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मांगी है। वहीं महेंद्रू ने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें