अदालत ने आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार पूर्व आप संचार प्रभारी विजय नायर की अंतरिम जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है। साथ ही इसी मामले के आरोपी शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को मिली दो सप्ताह की अंतरिम जमानत को और बढ़ाने की मांग पर भी ईडी को जवाब देने को कहा है।
राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने ईडी ने दोनों आरोपी नायर व महेंद्रू की मेडिकल सार्टिफिकेट की भी जांच करने को कहते हुए सुनवाई 18 जनवरी के लिए स्थगित कर दी है।
नायर ने अपने कई बीमारियों का हवाला देते हुए स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मांगी है। वहीं महेंद्रू ने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की है।