फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनचलों की खैर नहीं: दिल्ली में बनेगा 'ईव टीजिंग स्क्वाड', संवेदनशील इलाकों में रहेंगे तैनात

Mon, 17 Mar 2025 10:10 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए सरकार 'ईव टीजिंग स्क्वाड' बनाने जा रही है। जिसे  शिष्टाचार स्क्वाड के नाम से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश की 'एंटी रोमियो स्क्वाड' की तर्ज पर काम करेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश के ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ की तरह ‘ईव टीजिंग स्क्वाड’ बनने जा रहा है। जिसका नाम ‘शिष्टाचार स्क्वाड’ होगा। दिल्ली के हर जिले में दो स्क्वाड बनाए जाएंगे। जिसमें एसीपी, क्राइम अगेंस्ट वूमेन इन स्क्वाड के हेड होंगे। 

विज्ञापन


वहीं ईव टीजिंग स्क्वाड में एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और आठ कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल होंगे। जिनमें चार महिला पुलिसकर्मी होंगी। वहीं इसके साथ ही स्पेशल यूनिट से एक पुलिसकर्मी तकनीकी सहायता के लिए साथ रहेगा। इसके अलावा स्क्वाड के पास कार और दोपहिया वाहन भी रहेंगे। स्क्वाड की तैनाती दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में होगी। 

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड क्लास बनेगी ND: स्मार्ट सड़कों से नई दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाएगी एनडीएमसी, मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें