फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हथीन-उटावड़ रोड़ पर ट्रक पर गिरा सफेदे का पेड़, दो घंटे यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हथीन।
हथीन-उटावड़ मार्ग पर बृहस्पतिवार को सड़क किनारे खड़ा सफेदे का पेड़ अचानक टूटकर एक ट्रक पर गिर गया। हादसे में ट्रक फंस गया और वहां से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से पेड़ हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोला गया। बिजली निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने का कार्य किया गया। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विपिन व्यास ने बताया कि अब मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें