नई दिल्ली। एम्स नई दिल्ली में अब कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में सभी एंट्री हिंदी में होंगी। यह निर्देश स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिए हैं। संस्थान के केंद्रों के स्थापना अनुभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है। एम्स के वरिष्ठ वित्त सलाहकार एवं राजभाषा अधिकारी दिव्या यानामदाला ने बताया कि यह कदम भविष्य में संसदीय राजभाषा समिति के सामने किसी तरह की असहज स्थिति से बचने के लिए उठाया गया है। संस्थान ने सभी विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि वे इस आदेश का तुरंत पालन सुनिश्चित करें। ब्यूरो