फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा सुधारों से छात्रों पर दबाव होगा कम: बलवंत बिश्नोई

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में प्रस्तावित सुधारों का स्वागत करते हुए सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर, नूंह एवं डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बलवंत बिश्नोई ने कहा कि यदि भविष्य में 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों को प्रवेश प्रक्रिया में उचित वेटेज दिया जाता है और प्रवेश परीक्षाओं को विद्यालयी पाठ्यक्रम से जोड़ा जाता है, तो विद्यार्थियों पर एकल प्रवेश परीक्षा का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि इससे छात्र पूरे शैक्षणिक वर्ष नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित होंगे और कोचिंग पर अत्यधिक निर्भरता भी घटेगी। बिश्नोई ने स्पष्ट किया कि फिलहाल यह केवल एक प्रस्ताव है और अंतिम निर्णय केंद्र सरकार की आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही लागू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें