फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दुकान में घुसकर बुजुर्ग को चाकू से गोदा, भागते समय पिस्टल लहराई

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीज की दुकान पर दोस्त का इंतजार कर रहे 62 वर्षीय प्रदीप पर हमला
विज्ञापन

पेट और हाथ में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। सब्जी मंडी इलाके में मंगलवार शाम बीज की दुकान में बैठे 62 वर्षीय बुजुर्ग पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने दुकान में घुसकर प्रदीप के पेट और हाथ पर कई वार किए और बाहर निकलकर भागने लगा। लोगों ने पीछा किया तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर उन्हें डराया और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, प्रदीप परिवार के साथ मलका गंज में रहते हैं। मंगलवार शाम वह बर्फखाना चौक स्थित अपने दोस्त संजय की बीज की दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे थे। संजय ने उन्हें दुकान में बैठाया और खुद गोदाम से बीज लेने चले गए। इसी दौरान एक युवक दुकान में दाखिल हुआ और प्रदीप पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें