फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: विमान सर्विस के दौरान फिसलने से इंजीनियर की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 07 Nov 2023 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


मृतक की शिनाख्त राम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को मंगलवार को मणिपाल अस्पताल से एक मरीज राम प्रकाश सिंह की मौत की सूचना मिली। 
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर विमान की सर्विस करने के दौरान इंजीनियर की फिसलकर गिरने से मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त राम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को मंगलवार को मणिपाल अस्पताल से एक मरीज राम प्रकाश सिंह की मौत की सूचना मिली। छानबीन में पता चला कि राम प्रकाश सिंह एयर इंडिया एयरलाइंस में सर्विस इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। 6 नवंबर की रात वह नाइट शिफ्ट पर थे। वह टर्मिनल तीन पर विमान की सर्विस कर रहे थे। तभी वह सीढ़ियों से फिसल गए। ऊंचाई से जमीन पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। एयर इंडिया के कर्मचारियों ने उन्हें पहले मेदांता अस्पताल लेकर गए। फिर उन्हें मणिपाल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें