फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संपादक जी के ध्यानार्थ<bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha>एनर्जी लीडरशिप कॉन्क्लेव में वैकल्पिक ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संपादक जी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को एनर्जी लीडरशिप कॉन्क्लेव एंड एनर्जी एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा, राजनीति, पत्रकारिता, शिक्षा, कानून और समाजसेवा से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान ऊर्जा संरक्षण और वैकल्पिक ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल पर जोर दिया गया। इस दौरान आरके पुरम के विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि देश में ऊर्जा बचत को लेकर पिछले कई वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भारत ने वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से प्रगति की है। कार्यक्रम में ट्रैफिक विशेषज्ञ शैलेश सिन्हा ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा इंसान है और इसे बचाना जरूरी है। वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने सौर और पवन ऊर्जा समेत ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों के संरक्षण की जरूरत बताई। इस मौके पर ऊर्जा संरक्षण के अलावा समाजसेवा, शिक्षा, पत्रकारिता, कला-संस्कृति और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली प्रतिभाओं को इंडियन एनर्जी एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पॉलिटिकल ट्रस्ट पत्रिका की ओर से किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें