फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजौरी गार्डन मार्केट में अतिक्रमण का जाल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन मार्केट में अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाजार की सड़कें, फुटपाथ और पार्किंग का बड़ा हिस्सा रेहड़ी पटरी लगाने वालों के कब्जे में है। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (एमडब्ल्यूए) के अनुसार, इस मामले में कई बार नगर निगम को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एमडब्ल्यूए से जुड़े राजन ने बताया कि मार्केट की कई सड़कें और फुटपाथ अतिक्रमण की वजह से संकरे हो गए हैं। लोगों को चलने तक में दिक्कत होती है। वहीं, स्थानीय निवासी कमल ने बताया कि मार्केट की सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा को लेकर है। अगर बाजार में कहीं आग लग जाती है तो दमकल की गाड़ी अंदर तक नहीं पहुंच पाएगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ विक्रेता दुकान लगाने के लिए पार्किंग ठेकेदारों को रोजाना शुल्क देते हैं। हालांकि, इस संबंध में नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। निवासियों और बाजार संगठन ने निगम से जल्द कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें