पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली की प्रमुख सड़कों में शामिल विकास मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी, अस्थायी दुकानें और बेतरतीब खड़े वाहन लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। इसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यह समस्या जाफराबाद मेन रोड, वजीराबाद रोड पर भजनपुरा के पास निर्माणाधीन डबल डेकर फ्लाईओवर के आसपास भी बनी हुई है। ललिता पार्क के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनीश गर्ग ने सड़कों व फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ब्यूरो