संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पश्चिम विहार जिला पुलिस ने मालिक के खाते से डेढ़ लाख रुपये चुराने वाले शातिर कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष ने मालिक के विश्वास का फायदा उठाते हुए उनके फोन से रकम ट्रांसफर कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बाहरी पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के पैसे से खरीदी हुई स्कूटी बरामद की है। पीड़िता महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनके पति बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी देखभाल के लिए ब्लेसिंग नर्सिंग हेल्थ केयर की तरफ से एक कर्मचारी रखा गया था। एक दिन कर्मचारी ने उनके पति का यूपीआई पिन देखकर याद कर लिया। इसके बाद कर्मचारी ने मौके का फायदा उठाते हुए उनके पति के फोन से यूपीआई के माध्यम से 1 लाख 48 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसकी भनक लगने के बाद महिला ने पुलिस में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।