फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कर्मचारी और किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जंतर-मंतर पर छात्र-युवा आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को जिले की ट्रेड यूनियनों और सर्व कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में देवीलाल पार्क में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से आंदोलनरत छात्रों की मांगों का समाधान करने और लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। बाद में देवीलाल पार्क से आगरा चौक तक जुलूस भी निकाला गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जितेंद्र तेवतिया, सीटू जिला प्रधान रामरति चौहान और किसान सभा के जिला प्रधान रूपराम तेवतिया ने की, जबकि संचालन रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव हरीशचंद्र वर्मा ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जितेंद्र तेवतिया ने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा आंसू गैस का प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। उनका कहना था कि छात्रों की आवाज को बल प्रयोग से दबाने का प्रयास लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसे व्यापार का माध्यम नहीं बनाया जा सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें