फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेड क्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस सेवाओं के आधुनिकीकरण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने बैठक में संस्थाओं के संचालन रोडमैप की विस्तृत समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दिल्ली शाखा और सेंट जॉन एंबुलेंस एसोसिएशन के कार्यों की समीक्षा के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थाओं के संचालन रोडमैप की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में दोनों संस्थाओं की दशकों पुरानी मानवीय सेवा की विरासत की सराहना करते हुए उनकी दक्षता बढ़ाने, संस्थागत क्षमता मजबूत करने पर विचार किया गया। सेंट जॉन एंबुलेंस सेवाओं को और अधिक प्रभावी व उत्तरदायी बनाने पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें प्रशिक्षित कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता- सुनिश्चित करना प्राथमिकता रहा। बैठक में संस्थाओं के भविष्य के प्रयासों में संसाधन जुटाने के लिए सीएसआर साझेदारी सहित हर संभव मदद देने की बात कही गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें