फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उभरते खिलाड़ी-फुटबॉल में चमक रहा पूजा का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली।
लक्ष्मी नगर में रहने वाली 17 वर्षीय पूजा फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। पूजा पिछले पांच वर्षों से इस खेल का नियमित अभ्यास कर रही हैं और कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। पूजा ने दिल्ली में आयोजित जिला ओलंपिक प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर टीम में अपनी अलग जगह बनाई है। इसके अलावा उन्होंने पीएसपीबी महिला प्रीमियर लीग में प्लेयर ऑफ द मैच बन कर अपनी प्रतिभा साबित की है। पूजा को फुटबॉल के प्रति विशेष रूचि है। वह कोच सुनील दत्त के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियों को सीखने पर भी ध्यान दे रही हैं। कोच के मुताबिक पूजा मेहनती खिलाड़ी हैं और लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार कर रही हैं। पूजा ने कहा कि वह भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलकर अपनी प्रतिभा साबित करना चाहती हैं। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें