नई दिल्ली। आपातकाल की 50वीं बरसी पर बुधवार को भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। भंते राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता की लालसा में संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन किया और लोकतंत्र की आत्मा को कुचल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान विरोधी मानसिकता वाली पार्टी है, जो अपने राजनीतिक फायदे के लिए समय-समय पर संविधान में मनमाने संशोधन करती रही है। उन्होंने कहा कि आज उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया था। ब्यूरो