पुणे से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मंगलवार को आपात लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया ने बताया कि उसके फ्लाइट नंबर AI858 पुणे-दिल्ली रूट फ्लाइट के विंडशील्ड में दरार आने के कारण विमान की प्राथमिकता लैंडिंग कराई गई। विमान में 180 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विमान में आई खराबी के बारे में जैसी ही पायलट को अंदेशा हुआ उसने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के एटीएस से संपर्क साध प्राधमिकता लैंडिंग की इजाजत मांगी तब जाकर विमान को सुरक्षित उतारा गया। फिलहाल विमान में आई खराबी की जांच की जा रही है।
विमान की दिल्ली में आपात लैंडिंग
वहीं, दिल्ली-श्रीनगर स्पाइसजेट के एक विमान के कॉकपिट में आग की रोशनी नजर आने के कारण उसे आपात स्थिति में दिल्ली उतारना पड़ा। बाद में कप्तान की कार्रवाई से रोशनी बुझ गई और लैंडिंग से पहले सभी परिचालन मापदंडों को सामान्य पाया गया। उड़ान संख्या एसजी-8373 में 140 यात्री सवार थे।