फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi:- फ्लैट में अकेली रहती थी महिला, सहायिका ने साथी के साथ हथौड़ी मारकर की हत्या, दोनों ट्रेन से गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 06:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथी को पकड़ लिया। पुलिस उन्हें वापस दिल्ली ला रही है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में घरेलू सहायिका ने अपने साथी के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला के सिर पर हथौड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला घर से नकदी और गहने लूटकर फरार हो गई। जांच में पता चला कि बुजुर्ग महिला ने घरेलू सहायिका का सत्यापन नहीं करवाया था। पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटा ली है। दोनों के बिहार भागने के अंदेशा के बाद दिल्ली पुलिस ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथी को पकड़ लिया। पुलिस उन्हें वापस दिल्ली ला रही है। मृत महिला की शिनाख्त उषा (66) के रूप में हुई है। वह ओम विहार स्थित एक फ्लैट में अकेली रहती थी। उषा का एक बेटा और बेटी है जो अपने परिवार के साथ दिल्ली में अलग- अलग जगहों पर रहते हैं। महिला की देखरेख के लिए परिवार वालों ने अपने परिचितों की मदद से कुछ साल पहले एक महिला को काम पर रखा था।

 


बुधवार को पड़ोस में रहने वाली महिला ने उषा को नहीं देखा तो वह हाल चाल लेने गई। उनके दरवाजे पर कुंडी लगा हुआ देखा। ताला नहीं लगे होने से उन्हें शक हुआ। वह दरवाजा खोलकर अंदर गई। उषा बिस्तर पर मृत पड़ी थी और उनके सिर से खून निकल रहा था। उसने देखा कि उषा की घरेलू सहायिका गायब है। 

 

दोपहर 2.30 बजे उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। परिवार वालों से घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका के बारे में पूछताछ की। जिसमें पता चला कि परिवार वालों ने उसका सत्यापन नहीं करवाया था। न ही परिवार वालों के पास उसके घर का पता और न कोई फोन नंबर था। 

 

थाना प्रभारी राजेश मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आस- पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पता चला कि घरेलू सहायिका अपने एक पुरुष मित्र के साथ वारदात को अंजाम देकर भागी है। आस- पास के लोगों से पता चला कि एक बार उसने बताया था कि वह समस्तीपुर बिहार की रहने वाली है। पुलिस ने तुरंत दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर पहुंचकर छानबीन की और फिर गोरखपुर रेलवे पुलिस को आरोपी महिला और उसके साथी का सीसीटीवी फुटेज भेजा। रेलवे पुलिस ने दोनों की ट्रेन में पहचान करने के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की टीम दोनों को गोरखपुर से दिल्ली लेकर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें