फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बुजुर्ग ने नौवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्ग ने बुधवार की शाम नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय परमजीत सिंह के रूप में हुई है। वह सोसाइटी के टावर-26 स्थित फ्लैट में रह रहे थे। बुधवार शाम चार बजे उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि परमजीत लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। इसी कारण मानसिक रूप से काफी परेशान थे। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें