फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े ने की छोटे भाई की हत्या: दिल्ली में टूटा भाईचारा, जान पर भारी पड़ा सलाह देना; 'कालिया' के मन में क्या था?

Fri, 03 Jul 2026 08:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi Murder: दिल्ली में एक खौफनाक मर्डर की वारदात सामने आई है। जहां घरेलू झगड़े के दौरान बड़े भाई ने छोटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेरोजगार और नशे का भी आदी था।
विज्ञापन
दिल्ली में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के राजोकरी पहाड़ी में घरेलू झगड़े के दौरान 21 वर्षीय युवक की उसके बड़े भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेरोजगार है और नशे का आदी है। जब पीड़ित ने उसे कोई काम करने की सलाह दी तो वह क्रोधित हो गया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि यह घटना 30 जून की है। वसंत कुंज दक्षिण थाना पुलिस को राजोकरी पहाड़ी में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो घायल ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश सिंह (21) को पहले ही सफदरजंग अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां उसका इलाज चल रहा था। 

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि ओम प्रकाश पर उसके बड़े भाई रूप सिंह उर्फ कालिया (25) ने घर में बहस के बाद जानलेवा हमला किया है। शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था और जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी रूप सिंह पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया है। पुलिस उपायुक्त गोयल ने बताया कि ओम प्रकाश ने बृहस्पतिवार को सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें