फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गीता कालोनी में प्रतिबंधित चीनी मांझे से उड़ा रहे थे पतंग, आठ गिरफ्तार, 13 चरखी बरामद

Wed, 17 Aug 2022 09:40 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि चीनी मांझे से हादसों के लगातार मामले सामने आ रहे थे। पुलिस ने पहले मांझा बेचने वालों पर लगाम कसी, लेकिन लोग चोरी छिपे इसे खरीदकर इससे पतंग उड़ा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हादसों की पतंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप चीनी मांझे से पतंग उड़ा रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। ऐसा न हो कि कहीं आपको भी हवालात की हवा खानी पड़ जाए। पुलिस चीनी मांझे का इस्तेमाल करने वालों पर दूरबीन से नजर रख रही है। ऐसे मामलों में गीता कालोनी थाना पुलिस ने चीनी मांझे से पतंग उड़ा रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इन सभी के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 13 चरखी चीनी मांझे की बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी मांझा कहां से लाए।

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि चीनी मांझे से हादसों के लगातार मामले सामने आ रहे थे। पुलिस ने पहले मांझा बेचने वालों पर लगाम कसी, लेकिन लोग चोरी छिपे इसे खरीदकर इससे पतंग उड़ा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान के लिए दूरबीन का इस्तेमाल किया। बाद में गीता कालोनी के अलग-अलग इलाके से कुल आठ लोगों को चीनी मांझे से पतंग उड़ाते पकड़ा गया। इनकी पहचान मल्कूट सिंह (35), मोहम्मद आहद (34), सुधीर (47), नईम अहमद, शिव दास, आमल मन्ना (53) और मोहम्मद नसीम (45) व पवन (32) के रूप में हुई है। आरोपी अपनी-अपनी छतों पर या खुले स्थान पर खुलेआम चीनी मांझे से पतंग उड़ा रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें