-कॉफी विद वाइस-चांसलर में कुलपति ने हंसराज कॉलेज के विद्यार्थियों से किया संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि समय के साथ बदलाव आवश्यक है और शिक्षा इस परिवर्तन का सबसे बड़ा उपकरण है। कुलपति ने कॉफी विद वाइस-चांसलर कार्यक्रम के दूसरे सत्र में हंसराज कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इनोवेशन, रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट पर जोर दिया। कुलपति ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी देश के स्वर्णिम भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एआई के उपयोग पर उन्होंने सलाह दी कि छात्र इसे सहायक के रूप में इस्तेमाल करें, लेकिन अपनी पढऩे, लिखने और बोलने की क्षमताओं को कमजोर न होने दें। इस सत्र में कॉलेज के 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया।