शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई की। ईडी केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में अहम दस्तावेज पेश करने की तैयारी में है। फिलहाल, कोर्ट में 21 दिसंबर को सुनवाई होगी। ईडी ने कोर्ट से एक से दो दिन का समय मांगा है।
प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर एक आवेदन के जवाब में कहा कि अभियोजन स्वीकृति के लिए एक से दो दिन का समय मांगा। जिसमें केजरीवाल ने अभियोजन स्वीकृति प्रदान करने के लिए निर्देश मांगा गया था। अदालत ने दस्तावेजों की जांच के लिए मामले को 21 दिसंबर को सूचीबद्ध किया है।