प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों व्यक्तियों की पहचान ज्ञानचंद और एस धीमान के रूप में हुई है। उन्हें सोमवार रात हिमाचल प्रदेश से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि ईडी का मामला उत्तर प्रदेश पुलिस की एफआईआर पर आधारित है।