फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: 80 हजार की रिश्वत लेते ईसीएचएस क्लीनिक प्रभारी रंगेहाथ गिरफ्तार, एक लाख रुपये की डिमांड की थी

Wed, 14 Feb 2024 11:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुधवार को सीबीआई की कार्रवाई को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा गया। पैनल के सभी अस्पतालों से भी संपर्क किया गया और कार्रवाई के दौरान किसी को भी ईसीएचएस क्लीनिक नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
पड़ताल शुरू... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने नगर के डीएम रोड स्थित ईसीएचएस क्लीनिक के प्रभारी एवं सेवानिवृत्त कर्नल अशोक कुमार शर्मा को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सैनिक व पूर्व सैनिकों के उपचार के लिए जनपद में डीएम रोड पर ईसीएचएस क्लीनिक खोला गया है। नगर के चार बड़े अस्पताल ईसीएचएस (भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) के पैनल पर हैं।

विज्ञापन


पैनल के अस्पतालों ने एक प्राइवेट फर्म को ईसीएचएस से बिल पास कराने के लिए माध्यम बनाया हुआ है। इस प्राइवेट फर्म के अधिकारी अखिलेश कुमार ने सीबीआई को शिकायत देकर बताया था कि ईसीएचएस क्लीनिक के प्रभारी अशोक कुमार शर्मा पैनल के चारों अस्पतालों के संचालकों से मरीजों का अप्रूवल देने के नाम पर एक लाख रुपये महीना की मांग कर रहे हैं।

सीबीआई ने शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम बुधवार को बुलंदशहर पहुंची। एक व्यक्ति को अस्पताल का प्रतिनिधि बनाकर ईसीएचएस प्रभारी अशोक कुमार शर्मा के पास भेजा। उससे भी अशोक शर्मा ने उससे एक लाख रुपये प्रति माह की मांग की। बातचीत में 80 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। रकम पकड़ते ही सीबीआई की टीम ने अशोक कुमार शर्मा को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में पेश किया गया।

विज्ञापन

इस तरह काम करता है ईसीएचएस
ईसीएचएस सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है। सभी जनपदों में ईसीएचएस के पैनल पर कुछ अस्पताल होते हैं। इन अस्पतालों में मरीजों के पहुंचने पर ईसीएचएस क्लीनिक प्रभारी से अप्रूवल लिया जाता है। इसी अप्रूवल को देने के नाम पर ईसीएचएस प्रभारी अशोक कुमार शर्मा प्रति माह एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

नहीं पहुंचा कोई भी स्टाफ
बुधवार को सीबीआई की कार्रवाई को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा गया। पैनल के सभी अस्पतालों से भी संपर्क किया गया और कार्रवाई के दौरान किसी को भी ईसीएचएस क्लीनिक नहीं जाने दिया गया। बुधवार को पैनल के किसी भी अस्पताल का कर्मचारी या संबंधित प्राइवेट फर्म का कर्मचारी क्लीनिक पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के आवास पर भी खंगाले दस्तावेज
बुलंदशहर में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए ईसीएचएस (पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) के प्रभारी अधिकारी के ग्रेटर नोएडा में भी पाई सेक्टर स्थित आवास पर दस्तावेज खंगालने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम पहुंची। उसके आवास से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनसे कुछ और गड़बड़ी की आशंकाएं बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें