पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके के विश्वास नगर में लगी आग में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
शाहदरा के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर, खास तौर पर विश्वास नगर की गली नंबर 11 में, पहुंचने पर पता चला कि वहां आग लगी थी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जांच से लगता है कि आग ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से शुरू हुई थी। पहली मंजिल पर सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।