फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwarka Acid Attack: फ्लिपकार्ट के अधिकारियों से छह घंटे तक पूछताछ, पीड़िता को आज अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

Thu, 22 Dec 2022 05:14 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आगरा की आरएम सर्जिकल कंपनी के मालिक और फ्लिपकार्ट के अधिकारियों से बुधवार को पूछताछ की। इनसे करीब छह घंटे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
इसी जगह छात्रा पर हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिले के मोहनगार्डन थाना इलाके में 12वीं कक्षा की छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। द्वारका जिला पुलिस ने आगरा की आरएम सर्जिकल कंपनी के मालिक और फ्लिपकार्ट के अधिकारियों से बुधवार को पूछताछ की। इनसे करीब छह घंटे पूछताछ की गई। बावजूद इसके पुलिस उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई। ऐसे में पुलिस इन्हें दोबारा से पूछताछ के लिए बुलाएगी।

विज्ञापन


द्वारका जिला डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कंपनी मालिक व फ्लिपकार्ट अधिकारियों को पूछताछ के लिए दुबारा बुलाने की बात कही है। द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंपनी मालिक का बेटा व फ्लिपकार्ट के अधिकारी पूछताछ में शामिल होने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे मोहन गार्डन थाने पहुंच गए थे। उनसे शाम करीब पांच बजे तक पूछताछ की गई। 

आरोपी सचिन को तेजाब बेचने वाली आरएम सर्जिकल कंपनी स्कूल व कॉलेज में लैब का सामान बेचती है। कंपनी मालिक के बेटे ने हाल ही इंजीनियरिंग की है। उसने बताया कि अब कंपनी को वह चला रहा है। उसने कंपनी का व्यवसाय बढ़ाने के लिए ऑनलाइन सामान बेचना शुरू किया है। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि कंपनी ने तेजाब बेचने के नियमों को पालन नहीं किया। वहीं, पूछताछ में शामिल हुए फ्लिपकार्ट के दो अधिकारियों ने कहा कि उनकी कंपनी तो सिर्फ इंटरमीडिएटर(प्लेटफार्म उपलब्ध कराने वाले) हैं। ऐसे में उनकी कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस ने उनसे लीगल प्वाइंट के हिसाब से सवाल पूछे। पुलिस कंपनी मालिक के बेटे व फ्लिपकार्ट के अधिकारियों के जवाबों से संतुष्ट नहीं आई। डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने बताया कि इनको दुबारा पूछताछ के लिए जल्दी बुलाया जाएगा। दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत अब बेहतर है। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि छात्रा को बृहस्पतिवार छुट्टी दी जा सकती है। बता दें कि पुलिस तेजाब फेंकने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें