नई दिल्ली। दिल्ली वॉलीबॉल प्रीमियर लीग (डीवीपीएल) के मुकाबले अक्तूबर में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों के 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजक जसोदा गुलिया और नीति रावत ने बताया कि प्रतियोगिता का सफल आयोजन करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। संवाद