फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUSU Result: छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित, अध्यक्ष-संयुक्त सचिव पर NSUI तो उपाध्यक्ष-सचिव पद पर ABVP की जीत

Mon, 25 Nov 2024 05:33 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DUSU Election Result Today: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए आज मतगणना संपन्न हो गई। शाम करीब साढ़े चार बजे नतीजे घोषित हुए। बता दें कि डूसू चुनाव के लिए 27 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसके बाद कोर्ट ने परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
डीयू छात्रसंघ चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुके हैं।  इस बार अध्यक्ष पद और संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई ने बाजी मारी है। वहीं एबीवीपी के हिस्से उपाध्यक्ष और सचिव पद आया। 
विज्ञापन


इनकी हुई जीत
अध्यक्ष पद पर NSUI के रौनक खत्री 
उपाध्यक्ष पद पर ABVP के भानू प्रताप
सचिव पद पर ABVP के मृत्रवृंदा
संयुक्त सचिव पद पर NSUI लोकेश जीते

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई मतगणना
मतगणना की निगरानी के लिए 14 सीसीटीवी कैमरे और 8 वीडियो कैमरे लगाए गए। डूसू चुनाव के लिए 27 सितंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 145,893 मतदाताओं में से 51,300 छात्रों ने अपने मत का प्रयोग किया था। कॉलेजों में प्रतिनिधियों के परिणाम रविवार को घोषित किए गए।

मतगणना के लिए सुबह सात बजे सभी उम्मीदवारों की मौजूदगी में परीक्षा विभाग के स्ट्रांग रूम खोले गए थे। इसके बाद 500 ईवीएम को कॉन्फ्रेंस सेंटर लाया गया। मतगणना के दौरान छात्र मार्ग, पटेल चेस्ट और रामजस कॉलेज की ओर बैरिकेडिंग कर दी गई थी और इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रह। केवल छात्र ही कक्षाओं में जाने के लिए आ-जा सके।

वहीं नतीजे घोषित होने के बाद विजेताओं को रैली निकालने की अनुमति नहीं है। लाउडस्पीकर और ढोल बजाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। उम्मीदवारों से इसके लिए शपथ पत्र लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार का निर्वाचन रद्द किया जा सकता है। 

डूसू के चार प्रमुख पदों के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में थे। गत 28 सितंबर को परिणाम घोषित होने थे, लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय और राजधानी के अन्य क्षेत्रों में पोस्टर और बैनर से गंदगी फैलने पर उच्च न्यायालय ने परिणामों की घोषणा पर रोक लगा दी थी। सफाई के बाद 26 नवंबर तक मतगणना की अनुमति दी गई है। पहले डीयू ने 21 नवंबर को मतगणना का प्रस्ताव रखा था, लेकिन सफाई पूरी न होने के कारण इसे 25 नवंबर को मतगणना कराने का निर्णय लिया गया।

ये सभी थे मैदान में

1. अनिकेत मडके, ला सेंटर दो

2. बदी उ ज़मान, जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज

3. पिंकी, बौद्ध अध्ययन विभाग

4. ऋषभ चौधरी, बौद्ध अध्ययन विभाग

5. रौनक खत्री, कैंपस ला सेंटर

6. सावी गुप्ता, ला सेंटर दो

7. शीतल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज

8. शिवम मौर्य, हिंदू कॉलेज

उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार

1. आयुष मंडल, ला सेंटर दो

2. बनश्री दास, दक्षिणी दिल्ली परिसर

3. भानु प्रताप सिंह, ला सेंटर एक

4. रोबिन सिंह, बौद्ध अध्ययन विभाग

5. यश नांदल, बौद्ध अध्ययन विभाग

विज्ञापन

 

सचिव पद के उम्मीदवार

1. अदित्यन एमए, मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य)

2. मित्रविंदा करनवाल, लक्ष्मीबाई कॉलेज

3. नम्रता जेफ मीणा, किरोड़ीमल कॉलेज

4. स्नेहा अग्रवाल, ला सेंटर दो
 

संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार

1. अमन कपासिया, बौद्ध अध्ययन विभाग

2. अनामिका, दक्षिणी दिल्ली परिसर

3. अंजना सुकुमारन, ला सेंटर दो

4. लोकेश चौधरी, बौद्ध अध्ययन विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें