फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अमिताभ बच्चन के समधी के भाई से ठगी, एस्कॉर्ट ग्रुप के पूर्व वाइस चेयरमैन हैं, पुलिस ने तीन को पकड़ा

Mon, 26 Dec 2022 01:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभिनेता अमिताभ बच्चन के समधी के भाई एवं एस्कॉर्ट ग्रुप के पूर्व वाइस चेयरमैन अनिल नंदा को ठगों ने अपना शिकार बनाया। अनिल की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के समधी राजन नंदा के भाई अनिल प्रसाद नंदा के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अनिल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है। जांच करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश चंद झा, माजिद अली और राधा कृष्ण के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ठगी, जमीनों पर कब्जा व जालसाजी करने वालों का यह एक बड़ा गिरोह है। इसमें कई लोग शामिल हैं। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार अवनीश चंद्र झा, माजिद अली व राधा कृष्ण की गिरफ्तारी रविवार को की गई है। इनकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी इससे पहले सैकड़ों लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।

अनिल नंदा फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं। वह एस्कॉर्ट ग्रुप के पूर्व वाइस चेयरमैन हैं। उनको यमाहा ग्रुप को भारत में लाने का श्रेय दिया जाता है। उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 24 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। जो मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें