फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू की युवा संगम टीम तमिलनाडु रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की युवा संगम टीम शनिवार को तमिलनाडु के लिए रवाना हुई। यह दल एक भारत, श्रेष्ठ भारत पहल के तहत शैक्षणिक और सांस्कृतिक भ्रमण पर गया है। गांधी भवन में 56 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर विदा किया गया। इसमें 50 विद्यार्थी और छह शिक्षक शामिल हैं। यह दल 24 अक्तूबर से 2 नवंबर तक तमिलनाडु का भ्रमण करेगा। विद्यार्थियों को वहां की संस्कृति, खान-पान, भाषा, ऐतिहासिक स्थलों और शैक्षणिक गतिविधियों को समझने का अवसर मिलेगा। युवा संगम के नोडल अधिकारी केपी सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देना है। कुलपति योगेश सिंह और कुलसचिव विकास गुप्ता ने कहा कि अनेकता में एकता, यही भारत की विशेषता है। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें