फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एक दिन का डूसू अध्यक्ष बन सकेंगे डीयू के छात्र, राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर शुरू हुई योजना

Tue, 11 Jul 2023 01:42 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

योजना में शामिल होने के लिए छात्रों को गूगल फॉर्म भरने की आवश्यकता होगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में उनके नेतृत्व कौशल को दर्शाता है। इन क्षेत्रों में खेल, शिक्षाविद, पर्यावरण, कला और संस्कृति शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पढ़ने वाले छात्रों को एक दिन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अनूठा अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर डूसू ने छात्रों के लिए ‘वन डे डूसू अध्यक्ष’ योजना की शुरुआत की है। इसमें योजना के लिए पोस्टर का अनावरण भी किया गया। योजना में शामिल होने के लिए छात्रों को गूगल फॉर्म भरने की आवश्यकता होगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में उनके नेतृत्व कौशल को दर्शाता है। इन क्षेत्रों में खेल, शिक्षाविद, पर्यावरण, कला और संस्कृति शामिल हो सकते हैं। उन्हें फोटो और वीडियो के साथ अपनी परियोजनाओं का प्रमाण संलग्न करना होगा।

विज्ञापन


कार्यकारी परिषद करेगी मूल्यांकन
राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर डीयू स्टूडेंट लीडर्स मीट का सोमवार को आयोजन किया गया। इसमें 22 राज्यों के 747 छात्र नेता शामिल हुए। इसमें 11 राष्ट्रीय और विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें खेल, शिक्षाविद, संस्कृति और पाठ्यक्रम शामिल हैं। कार्यकारी परिषद आवेदनों को शॉर्टलिस्ट कर उम्मीदवारों की समीक्षा करेगी और साक्षात्कार करेगी। साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवार अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकते हैं, परियोजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं और अपनी दृष्टि प्रस्तुत कर सकते हैं। इसमें बताया गया कि कार्यकारी परिषद उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगी और सार्वजनिक रूप से चयनित छात्र की घोषणा करेगी। उनके नेतृत्व कौशल और योगदान को मान्यता देगी। इस पहल का उद्देश्य नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देना, भागीदारी को प्रोत्साहित और छात्रों को विश्वविद्यालय के भीतर निर्णय लेने की प्रक्रिया में योगदान करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

छात्रों के महत्व पर जोर दिया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डूसू के पहले निर्वाचित अध्यक्ष आलोक कुमार ने वर्तमान में नेताओं के रूप में छात्रों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने हर बच्चे को चाहे वह बस्ती में ही क्यों न रहता हो, शिक्षित करने की पहल करने के महत्व पर बल दिया। इसमें डीयू के छात्रसंघ अध्यक्ष के अक्षित दहिया, मुख्य वक्ता डूसू के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ला आकांत थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डीयू में छात्रों के कल्याण के डीन प्रो. पंकज अरोड़ा शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें