फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिला सुरक्षा को लेकर डीयू छात्राओं का मार्च

विज्ञापन
ललित कौशिक की खबर के साथ:---महिला सुरक्षा को लेकर राजधानी कॉलेज के पास छात्राओं ने मार्च निकाल
विज्ञापन
-राजधानी कॉलेज से शिवाजी कॉलेज तक निकाला मार्च, सुरक्षित माहौल और न्याय की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की घटना के बाद डीयू के विभिन्न कॉलेजों में सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन जारी हैं। बृहस्पतिवार को राजधानी कॉलेज के पास छात्राओं ने महिला सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर मार्च निकाला। यह मार्च राजधानी कॉलेज से शिवाजी कॉलेज तक आयोजित हुआ। छात्राओं ने शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कैंपस और हॉस्टल के आसपास पर्याप्त रोशनी, निगरानी और सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्था करने की बात कही। इससे पहले नॉर्थ कैंपस में भी छात्रों ने मार्च निकालकर सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें