नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन की ओर से डीयू प्रशासन के खिलाफ मंगलवार से 72 घंटे का धरना दिया जाएगा। 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक गेट नंबर-1 पर धरना देने का फैसला किया गया है। यूनियन ने दिल्ली सरकार से पूर्ण वित्त पोषित 12 कॉलेजों में लंबित गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती शुरू करने की मांग की है। साथ ही वर्षों से कार्यरत संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण, कॉलेज कर्मचारियों को डीयू हेल्थ सेंटर की सुविधा देने और कथित नियम विरुद्ध नियुक्तियों की जांच की मांग उठाई है। यूनियन ने दौलत राम कॉलेज में हुई कथित नियुक्तियों की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है। ब्यूरो