फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीयू छात्र सीखेंगे ग्रामीण जीवन के अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सामुदायिक विकास की दिशा में काम करेगा। इस संबंध में नवज्योति इंडिया फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन हुआ। इस सहयोग का उद्देश्य छात्रों को इंटर्नशिप, ग्रामीण जीवन का अनुभव और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक सीख प्रदान करना है। इस मौके पर पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी शामिल हुईं। फाउंडेशन की संस्थापक के तौर उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले संगठनों के बीच सहयोग बेहद जरूरी है। डीटीयू के कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने इस पहल को समाज के लिए उपयोगी तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम बताया। कार्यक्रम में डीन प्रो. मिनी श्रीजेत, डॉ. चांदनी बेदी और डॉ. नीतू शर्मा जोशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें