फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीयू छात्रों का साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। हैकआईआईटीके 26 में डीटीयू की ईएचएएक्स टीम ने एक लाख रुपये का पुरस्कार जीता है। यह प्रतियोगिता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों को 15 घंटे तक लगातार “कैप्चर द फ्लैग” फॉर्मेट में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इन चुनौतियों में क्रिप्टोग्राफी, वेब एक्सप्लॉइटेशन, रिवर्स इंजीनियरिंग और डिजिटल फॉरेंसिक्स जैसे वास्तविक साइबर सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल थे। डीटीयू की ईएचएएक्स टीम में तरुष सोनाक्या, कार्तिक वत्स, तुशार सिंह बिष्ट और स्तव्या पाठक शामिल रहे। टीम का मार्गदर्शन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. अनिल सिंह परिहार और डॉ. पवन सिंह मेहरा ने किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, तकनीकी दक्षता और समर्पण का परिणाम है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें