नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने बीटेक, बीबीए, बीए सहित दूसरे कार्यक्रमों में नामित छात्रों को पोर्टल पर ऑनलाइन फीस भरने के निर्देश जारी कर दिए है। 16 अगस्त तक फीस जमा करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। उसके बाद दो हजार रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। कम आय वर्ग और शुल्क भुगतान के लिए समय का विस्तार चाहने वाले छात्रों को सात अगस्त तक आवेदन करना होगा। दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष के छात्रों की फीस 18 सितंबर के बाद स्वीकार नहीं की जाएगी। ब्यूरो