नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने यूजी और पीजी कार्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षा को लेकर सूचना जारी कर दी है। डीटीयू ने बीटेक, बीबीए, बीए इकोनॉमिक्स, एमएससी, बीएससी, एमबीए और एमटेक को लेकर परीक्षाओं की घोषणा की है। परीक्षा की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है। एमटेक विषय की परीक्षा 29 जुलाई, एमबीए की परीक्षा 26 जुलाई, बीटेक की 31 जुलाई, बीएससी और एमएससी की 28 जुलाई को समाप्त होंगी। ब्यूरो