नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने आर्थिक तौर पर कमजोर 500 से अधिक छात्रों को फीस में रियायत दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार 520 छात्रों के लिए डीटीयू ने फीस रियायत को लेकर 6.75 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। विश्वविद्यालय ने 270 छात्रों की 50 प्रतिशत ट्यूशन फीस, 246 छात्रों की सौ प्रतिशत ट्यूशन फीस और चार छात्रों को पूरी फीस में रियायत दी है। विश्वविद्यालय ने रियायत फीस के अलावा बची फीस का भुगतान 25 सितंबर तक करने के निर्देश दिए है। ब्यूरो