फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीएसजे छात्रों ने 24 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म (डीएसजे) के छात्रों ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक, शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने डीयू खेल परिषद के बाहर पोस्टर लेकर 24 मांगें रखीं और जल्द समाधान की मांग की। छात्रों ने डीएसजे के लिए स्थायी विभाग और स्थायी शिक्षकों की व्यवस्था को प्रमुख मांग बताया। इसके अलावा परिसर के शौचालयों की खराब स्थिति, टूटे दरवाजे और तालों की समस्या दूर करने की मांग की। छात्रों ने मीडिया पाठ्यक्रम के लिए स्टूडियो, बेहतर पुस्तकालय और नियमित फील्ड विजिट की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। छात्रों का कहना है कि सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक कक्षाएं होने के कारण प्रैक्टिकल के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। उन्होंने कौशल आधारित विषयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण बढ़ाने की मांग की। साथ ही उपस्थिति और आंतरिक मूल्यांकन में पारदर्शिता, वास्तविक मेडिकल प्रमाणपत्र स्वीकार करने, छात्र सोसायटियों को पर्याप्त फंड देने और छात्रसंघ को मान्यता देने की मांग भी उठाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें