फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीएसजीएमसी ने सरना बंधुओं व जी.के. की सदस्यता खत्म करने पर लगाई मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) की विशेष बैठक में पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सरना, हरविंदर सिंह सरना और मनजीत सिंह जी.के. की सदस्यता समाप्त करने के फैसले पर दोबारा मुहर लगा दी गई। बैठक हरमीत सिंह कालका और जगदीप सिंह काहलों की अगुवाई में हुई। बैठक में 38 सदस्यों ने हिस्सा लिया और 25 अक्टूबर के फैसले को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। तीनों पर कमेटी एक्ट के उल्लंघन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। मामले की रिपोर्ट अकाल तख्त साहिब को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें