-इन तकनीकी प्रोग्राम में 25 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग प्रोग्राम में दाखिले की प्रक्रिया सोमवार (4 मई) से शुरू हो गई है। इस वर्ष कुल 49 तकनीकी डिप्लोमा प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदक www.dseu.ac.in के माध्यम से 25 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदकों को राहत देने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई भी जा सकती है। इन कोर्सेज में दाखिला 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। डीएसईयू द्वारा जल्द ही विस्तृत ब्रॉशर जारी किए जाएगी, जिसमें सभी पाठ्यक्रमों, सीटों की संख्या, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। आवेदकों को सलाह है कि वे नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें। दाखिले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए विश्वविद्यालय द्वारा हेल्पडेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए आवेदक helpdesk-admissiondseu.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं अन्य यूजी डिप्लोमा और बैचलर प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है।