फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में पिता बना हैवान: वस्त्र उतारे, मुंह में कपड़ा ठूंस बनाए अप्राकृतिक संबंध, रातभर दर्द से सिसकती रही बेटी

Thu, 25 May 2023 04:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति शराब पीता है और आए दिन उसे व उसके बच्चों से मारपीट कर परेशान करता है। 24 मई बुधवार को रात एक बजे उसके बेटे की ससुराल से फोन आया कि उसके बेटे की बेटी का इंतकाल हो गया। वरदात के समय लड़की को छोड़कर घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल में शराब के नशे में पिता द्वारा 16 वर्षीय किशोरी का अप्राकृतिक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने बेटी के कपड़े फाड़ दिए और शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी पिता व बुआ के खिलाफ छेड़छाड़ कर अप्राकृतिक संबंध बनाने, विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला के अनुसार हथीन थाना अंतर्गत रहने वाले एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति शराब पीता है और आए दिन उसे व उसके बच्चों से मारपीट कर परेशान करता है। 24 मई बुधवार को रात एक बजे उसके बेटे की ससुराल से फोन आया कि उसके बेटे की बेटी का इंतकाल हो गया। सूचना मिलते ही वह अपने दो बेटों व दो बेटियों को साथ लेकर अपने बेटे की ससुराल के लिए चली गई। घर पर अपनी 16 वर्षीय बेटी को छोड़ गई। 

आरोप है कि रात को उसका पति शराब के नशे में आया और उसकी नाबालिग बेटी से पहले छेड़छाड़ कर उसके कपड़े उतार दिए। विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और अप्राकृतिक यौन शोषण किया। शिकायत में कहा है कि वे सुबह जब करीब आठ बजे घर पहुंचे तो उसकी नाबालिग बेटी बिना कपड़ों के घर में रोती हुई मिली। उन्होंने जब बेटी से रोने होने का कारण पूछा तो उसने आपबीती अपनी मां व भाइयों को बताई। 
 
विज्ञापन

उसके बेटों ने अपने पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी ननद भी वहां आ गई और उसके पति व ननद ने उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें