फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हरियाणा उदय अभियान के तहत नूंह में तेज होगी नशा मुक्ति मुहिम, जनजागरूकता कार्यक्रमों पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हरियाणा उदय अभियान के तहत जिले में जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों को अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। आगामी 11 जुलाई को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय आउटरीच कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विभिन्न सामाजिक संगठनों, एनजीओ और मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। उपायुक्त ने जिले में जागरूकता व्याख्यान, रैलियां, जनसंवाद और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा सभी विभागों के समन्वय से नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने पर बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें