नई दिल्ली। दिल्ली के नजफगढ़ में दिचाऊं डिपो के पास एक कैब से कानपुर के यशोदा नगर निवासी 40 वर्षीय चालक नीरज शुक्ला का शव मिला। पुलिस ने यूपी में रहने वाले उसके परिजनों को सूचना दे दी है। जिस कैब में शव बरामद हुआ है वह यूपी के कानपुर की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो