फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खोरी कलां में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने एसडीम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव खोरी कलां में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों में परेशानी बढ़ती जा रही है। नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं होने के चलते ग्रामीणों को पीने और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार कई-कई दिनों तक पानी उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी समस्या का जल्द समाधान कराया जाए। शिकायत में वार्ड मेंबर आजाद अली, शांति देवी, हेमलता, संता देवी, देवान्ती देवी, दुर्गा यादव, मुनिया देवी, लियाकत पूर्व चेयरमैन, जिला सचिव सहित अन्य ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें