ग्रेटर नोएडा(संवाद)। सेंचुरियन कप सीजन आठ के लीग मैच में ड्रीम विले टाइगर्स ने जेकेजी वॉरियर्स को पांच विकेट से पराजित किया। यह मुकाबला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर खेला गया। मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेकेजी वॉ़रियर्स ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। निगम चौधरी ने नाबाद 112 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम विले टाइगर्स ने पांच विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया।