फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जल्द बनेगा ड्रेनेज मास्टरप्लान, 15 दिन में आएगी ड्राफ्ट रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार जल्द ही शहर के लिए एक व्यापक ड्रेनेज मास्टरप्लान को अंतिम रूप देगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी 2021 से इस परियोजना पर काम कर रहा है और दिल्ली को तीन बेसिनों नजफगढ़ बेसिन, बारापुल्ला बेसिन और ट्रांस-यमुना बेसिन में बांटकर प्रत्येक के लिए निविदाएं जारी की गई हैं। कंसल्टेंट से ड्रेनेज मास्टरप्लान की ड्राफ्ट रिपोर्ट अगले 15 दिनों में जमा की जाएगी। इसके बाद इसकी जांच की जाएगी और काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कंसल्टेंट ड्रेनेज नेटवर्क का नया डिजाइन पेश करेंगे, जो वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों को संभालने में सक्षम होगा। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली का मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम 1976 में डिजाइन किया गया था, जो एक दिन में केवल 50 मिलीमीटर बारिश को संभाल सकता है। वर्ष 2018 में आईआईटी-दिल्ली ने एक ड्रेनेज मास्टरप्लान तैयार किया था, लेकिन सरकार ने इसे सामान्य प्रकृति का बताते हुए कहा कि इसमें कोई स्पष्ट कार्य योजना नहीं थी। इसके बाद नवंबर 2021 में सरकार ने अनुभवी कंसल्टेंट को नियुक्त करने का फैसला किया। मंत्री ने बताया कि यह व्यापक ड्रेनेज मास्टरप्लान दिल्ली में जलभराव और ड्रेनेज समस्याओं का समाधान प्रदान करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें