फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पंचकुईया फर्नीचर मार्केट में ड्रेनेज संकट, कारोबारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग
विज्ञापन




नई दिल्ली। राजधानी की पंचकुईया फर्नीचर मार्केट में ड्रेनेज की समस्या से कारोबारी परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से बनी इस समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली है। बाजार की बदहाल जल निकासी व्यवस्था के कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार पंकज ने बताया कि बाजार में ड्रेनेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। फर्नीचर का कारोबार होने के कारण दुकानदारों को महंगे सामान की सुरक्षा की चिंता रहती है। पानी जमा होने और नमी के कारण फर्नीचर खराब होने का खतरा बना रहता है। इसका असर कारोबार पर भी पड़ सकता है। कारोबारियों का कहना है कि पंचकुईया फर्नीचर मार्केट दिल्ली के प्रमुख बाजारों में शामिल है, लेकिन यहां की बुनियादी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें